डीएम बीएन सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित जनगणना कंट्रोल रूम कक्ष का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी मूलभूत आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाएं। इससे पहले जनगणना-2027 के प्रथम चरण के लिए राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम वीडियो कांफ्रेंसिंग से एनआईसी कक्ष में हुआ। डीएम ने बताया कि पहली बार जिले स्तर पर स्व-गणना की व्यवस्था लागू की गई है। स्व-गणना प्रक्रिया का क्रियान्वयन जिले में सीडीओ के निर्देशन एवं डीपीआरओ की देखरेख में कराया जाएगा। इस मौके पर सीडीओ जागृति अवस्थी, एडीएम वागीश कुमार शुक्ला, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उत्कर्ष द्विवेदी, डीएसटीओ संतपाल वर्मा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप पटेल, जिला प्रभारी जनगणना प्रियासा सिंह, ईडीएम दिव्यतोष मिश्रा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी निजामुद्दीन उपस्थित रहे।