फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: खाता खोलने में देरी पर भड़के डीएम, मिशन प्रबंधकों को हिदायत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम बद्रीनाथ सिंह ने सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से जिले में चल रहे विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा की। निर्धारित समय में काम न पूरा करने पर कार्रवाई की हिदायत दी।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान एनआरएलएम समूहों के खाते खोलने और लोन उपलब्ध कराने की प्रगति संतोषजनक न मिलने पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। कहा कि सुधार न होने पर जिला और ब्लॉक मिशन प्रबंधक की सेवा समाप्ति की कार्रवाई भी की जाएगी।
इसी तरह छात्रवृत्ति योजना की धीमी प्रगति पर भी डीएम ने समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी और डीआईओएस को सख्त निर्देश दिए कि छात्रों के फाॅर्म जल्द से जल्द अग्रसारित कराएं। इसमें किसी भी स्तर की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन

बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी लोन योजना और आईजीआरएस पोर्टल पर मिलने वाली शिकायतों की भी समीक्षा की गई। डीएम ने उद्योग विभाग और एलडीएम को लाभार्थियों की फाइलों का निस्तारण प्राथमिकता पर करने को कहा।
वहीं शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि विकास कार्यों और लाभार्थीपरक योजनाओं में तेजी लाना जरूरी है। इसमें सुस्ती दिखाने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ जागृति अवस्थी, डीडीओ हेमंत कुमार सिंह, डीएसटीओ संतपाल वर्मा, बीएसए मुकुल आनंद पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें