फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड अस्पताल में दुर्व्यवस्था पर अफसरों से डीएम नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। यूपी सरकार के सख्त निर्देश के बावजूद कोरोना पीड़ितों को स्वास्थ्य महकमा बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने में नाकाम है। लोढ़ी स्थित कोविड-19 सेंटर में भर्ती कोरोना पीड़ितों की इसको लेकर जताई गई नाराजगी के बाद रविवार को डीएम एस. राजलिंगम अस्पताल में पहुंचे। डीएम नें मरीजों को बाहर बुलवाया और उनसे समस्याओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

इस दौरान मरीजों ने अस्पताल में व्याप्त दुव्र्यवस्था से अवगत कराया। मरीजों की शिकायत थी कि कोविड केयर सेंटर में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं है। मीनू के अनुरूप भोजन नहीं दिया जा रहा है। सुबह व शाम मरीजों को काढ़ा भी नहीं दिया जा रहा है। गरम पानी तो दूर शुद्ध पेयजल तक नहीं उपलब्ध कराया जा रहा है। बेड पर डाले गए चादर को भी नियमित रूप से नहीं बदला जा रहा है। मरीजों ने जिलाधिकारी से यह भी शिकायत की कि अस्पताल में उन्हें दवा तक नहीं दी जा रही है। इसी तरह की अन्य शिकायतें मिलने पर जिलाधिकारी ने मौकेपर मौजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से नाराजगी जताई। नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डा.एसके वर्मा से जिलाधिकारी ने अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्था को लेकर कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही मरीजों द्वारा बताई गई समस्याओं के निस्तारण के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाने की हिदायत भी दी। जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद सीएमओ डा.एसके उपाध्याय और सीएमएस डा.पीबी गौतम को अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। ताकि उनके खिलाफ कड़े कदम उठाए जा सकें।
दो मरीजों को किया गया रेफर
सोनभद्र। जिला अस्पताल में बने कोविड सेंटर में रविवार को दो कोरोना मरीजों की हालत बिगड़ गई। अचानक मरीजों की हालत बिगडने पर हड़कंप मच गया। चिकित्सकों ने दोनों मरीजों को बीएचयू के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं सेंटर में भर्ती अन्य मरीजों का आरोप रहा कि उन्हें दवाएं, काढ़ा आदि नहीं दी जा रही है। इस नाते रोगी ठीक होने के बजाय बीमार हो रहे हैं। इसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें