फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: त्योहारों पर निर्धारित ध्वनि सीमा में ही बजेंगे डीजे, डीजे संचालकों को निर्देश

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक को संबो​धित करते सीओ रणधीर मिश्रा। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
सोनभद्र। आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सोमवार की शाम रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में सीओ सिटी रणधीर कुमार मिश्रा ने डीजे संचालकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान डीजे का संचालन निर्धारित ध्वनि सीमा और समय-सीमा के भीतर ही किया जाए।
विज्ञापन

बैठक में डीजे संचालकों को ध्वनि प्रदूषण से बचने की हिदायत दी गई। सीओ ने कहा कि धार्मिक और सार्वजनिक आयोजनों के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखना जरूरी है। किसी भी स्थिति में भड़काऊ या विवादित गीत और सामग्री का प्रसारण नहीं किया जाना चाहिए।उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि डीजे संचालन से यातायात और कानून-व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए। सभी संचालकों से शासन और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई। बैठक में प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज धर्मेंद्र कुमार सिंह सहित थाने के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
एएसपी ने किया घोरावल थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण
घोरावल। एएसपी ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल ने सोमवार को घोरावल थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना कार्यालय, शस्त्रागार, मालखाना, मेस और आवासीय परिसर का जायजा लिया। शस्त्रागार में शस्त्रों और कारतूसों का भौतिक सत्यापन किया और पुलिसकर्मियों से शस्त्र खोलने और जोड़ने की प्रक्रिया का परीक्षण किया। थाने के अभिलेखों और रजिस्टरों के रखरखाव की समीक्षा कर उन्हें व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। मिशन शक्ति के तहत महिला हेल्प डेस्क, महिला एवं बाल सुरक्षा व्यवस्था और शिकायतों के निस्तारण की स्थिति भी देखी। निरीक्षण में सीओ घोरावल राजेश कुमार राय और थाना प्रभारी बृजेश सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें