फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: डीजे लदा मैजिक खड़े ट्रक से टकराया, टेंट कारोबारी समेत दो की मौत

विज्ञापन
जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाऊस पर सडक हादसे में लोढी के मृतक के परिजन।संवाद
विज्ञापन
हाथीनाला (सोनभद्र)। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा स्थित जय गुरुदेव आश्रम के पास बृहस्पतिवार की भोर में डीजे लदा मैजिक खड़े ट्रक में टकरा गया। हादसे में मैजिक सवार टेंट व डीजे कारोबारी मनोज मौर्य (35) और श्याम बाबू (32) की मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य लोग घायल हुए। मैजिक सवार एक शादी समारोह से लौट रहे थे। हादसे का कारण चालक को झपकी आना माना जा रहा है। रॉबर्ट्सगंज से संचालित डीजे रोड साउंड का मैजिक वाहन दुद्धी क्षेत्र के नगवा गांव में बरात की बुकिंग पूरी कर वापस रॉबर्ट्सगंज लौट रहा था। गुरमुरा स्थित जय गुरुदेव आश्रम के समीप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े अज्ञात वाहन में पीछे से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मैजिक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी चोपन भिजवाया। मौके पर पहुंची एसआई विनोद यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से ट्रैक्टर से क्षतिग्रस्त मैजिक के केबिन को खींचकर उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में रॉबर्ट्सगंज के लोढ़ी निवासी मनोज मौर्य और छपका निवासी श्याम बाबू की मौत हो गई। मनोज मौर्य लोढ़ी में टेंट और डीजे का कारोबार करता था। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल चुर्क निवासी चंदन (42) को मेडिकल काॅलेज लोढ़ी रेफर कर दिया गया। हादसे में छपका निवासी शिवा (21) और गढ़वा निवासी विनय कुमार (21) को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बताया गया कि मनोज मौर्य अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए हैं, जबकि श्याम बाबू के परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। चोपन एसओ गोपालजी गुप्ता ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें