यूथ ओलंपिक खेल (अंडर-19) बालिका वर्ग के लिए पिछले दिनों डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित खिलाड़ियों के चयन ट्रायल का परिणाम घोषित कर दिया गया है। चयन समिति के अध्यक्ष डॉ. अंकुर भाटिया व विंध्याचल मंडल ओलंपिक एसोसिएशन के संयोजक साजिद अली संयुक्त रूप से यह जानकारी दी।
बताया कि योगासन में इच्छा सिंह, प्रियल, सृष्टि, काव्या मेहता, मान्या शर्मा एवं शिखा का चयन किया गया है। ताइक्वांडो में सौम्यांक सिंह, रागिनी वर्मा, अंशिका, पलक, प्रिया राठौर, वंशिका तथा वॉलीबॉल में नीतू, जागृति, आंचल, जस्मीन, राधा, काजल, कृति, तनिष्का, पूजा, रिया, आरवी यादव एवं अनुष्का का चयन किया गया। खो-खो के लिए श्रेया, निधि, शिप्रा, सृष्टि, जाह्नवी, श्रेया, श्री गोस्वामी, रागिनी, साक्षी, सुप्रिया, अर्पणा एवं अर्चना तथा कबड्डी के लिए राखी, विनीता, प्रियंका, राजनंदनी, प्रियंका, नंदनी, सुमन, ईशा, डिंपल, सीमा, अंजली एवं आराध्या का चयन किया गया। नेट बॉल के लिए रिद्धिका, वैष्णवी, प्रकृति, शांभवी द्विवेदी, सृष्टि, शांभवी मिश्रा, संविदा, आन्या गिरी, निगर, अदिति, यशी एवं तनिष्क का चयन किया गया। उन्होंने बताया कि चयनित बच्चे प्रदेश स्तरीय ओलंपिक खेल में प्रतिभाग करेंगे।