फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलायुक्त, डीआईजी ने किया मौके का निरीक्षण

Fri, 16 Oct 2015 11:58 PM IST
संवाददाता, साोनभ्ाद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार को बिल्ली खनन क्षेत्र के रासपहरी क्षेत्र में हुए विस्फोट के मामले में विंध्याचल मंडल के आयुक्त अनिल कुमार और डीआईजी शिवसागर सिंह ने शुक्रवार की देर शाम घटना स्थल का निरीक्षण किया। उधर एक मृतक के परिवार वालों ने मुआवजा की मांग को लेकर चंद मिनट के लिए चक्काजाम किया लेकिन पुलिस ने जाम समाप्त करा दिया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने कहा कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जा रही है। इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मुआवजे के मामले पर कहा कि शासन द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतक के परिजनों को दो दो लाख रुपये दिए जाने की बात कही गई है। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर भी उचित मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं डीआईजी ने कहा कि मामले में ओबरा थाने में दो लोगों के ऊपर मामला दर्ज कर क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा जांच कर विवेचना कराई जा रही है।

विवेचना के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर सख्त कार्रवाई होगी। मौके पर छात्र उत्थान समिति के संरक्षक विजय शंकर यादव ने मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंप कर दोषियों के खिलाफ  कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


जांच के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शंभूशरण यादव, एसडीएम सदर हर्षदेव पांडेय, क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रवीण कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें