फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 1.91 करोड़ से छत्तीसगढ़ बाॅर्डर तक की सड़कों पर डिवाइडर, संकेतक और ब्रेकर बनेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुर्धवा से म्योरपुर, बभनी, चपकी होते हुए छत्तीसगढ़ बार्डर तक जाने वाली सड़क पर सुरक्षात्मक कार्य के लिए शासन ने 1.91 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इसकी पहली किश्त के रूप में 95.99 लाख रुपये अवमुक्त भी कर दिए हैं। सड़क के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य के दौरान इस धनराशि से सुरक्षा कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

रीवा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुर्धवा के पास से सड़क छत्तीसगढ़ बार्डर के लिए जाती है। म्योरपुर, बभनी, चपकी से होते हुए गुजरने वाली इस सड़क पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। पिछले दिनों महाकुंभ के दौरान इस मार्ग पर छत्तीसगढ़, ओडिशा से आने वाले कई श्रद्धालुओं की मौत भी हुई थी।
जिले के खतरनाक सड़कों में शामिल इस मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य कराया जा रहा है। इसी में किमी 39 से असनहर, वनवासी सेवा आश्रम होते हुए छत्तीसगढ़ बॉर्डर तक जाने वाले हिस्से में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कार्य कराए जाएंगे। इसके तहत सड़क पर डिवाइडर, संकेतक, ब्रेकर, पटरी निर्माण सहित अन्य कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड को इसका जिम्मा सौंपा गया है। एक्सईएन गोविंद प्रसाद ने बताया कि 1.91 करोड़ रुपये की कुल स्वीकृत राशि में से पहली किश्त 95.99 लाख रुपये अवमुक्त हुए हैं। शीघ्र ही कार्य आरंभ कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें