फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट रैंकिंग में जिले को 13वां स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। बेहतर विकास कार्यों के लिए जनपद सोनभद्र को पूरे प्रदेश में 13वां स्थान प्राप्त हुआ है। अच्छी रैंकिंग मिलने पर जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह ने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट रैंकिंग में सोनभद्र को 13वां स्थान प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

सोनभद्र को जिले के विकास क्षेत्र में 10 के सापेक्ष 8.32 अंक प्राप्त हुए हैं और प्रदेश में 13वां स्थान मिला है। जिलाधिकारी ने विकास क्षेत्र में विकास से जुड़े कार्यों को बेहतर तरीके से पूर्ण करने पर सोनभद्र को 13वां स्थान प्राप्त होने पर विकास से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जिले के विकास में इसी प्रकार से समयबद्धता व गुणवत्तापूर्ण तरीके से विकास कार्य किया जाए, जिससे कि जिले के विकास में और तेजी लाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें