फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी का पुतला फूंका

Sun, 28 Aug 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
विज्ञापन
जिला क्रीड़ाधिकारी का पुतला फूंका
विज्ञापन
 भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) कार्यकर्ताओं ने रविवार को राबर्ट्सगंज र्साइं चौक पर जिला क्रीड़ाधिकारी का पुतला फूंका। इनके ऊपर खिलाड़ियों के साथ दुर्व्यवहार और खेल सामग्री न देने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने शीघ्र जिला क्रीड़ाधिकारी को न हटाए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने कहा कि खेल से खिलाड़ियों के भविष्य का निर्धारण होता है।
विज्ञापन


बावजूद इसके जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज स्थित तियरा विशिष्ट स्टेडियम में खिलाड़ियों के साथ जिला क्रीड़ाधिकारी दुर्व्यवहार कर रहे हैं। कहा कि खिलाड़ियों की सुविधाओं का ख्याल रखते हुए स्टेडियम और हास्टल में रहने वाले खिलाड़ियों के लिए पर्याप्त बजट आ रहा है, लेकिन उसका लाभ खिलाड़ियों को नहीं मिल रहा। जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम और क्रीड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार गौतम ने कहा कि खिलाड़ियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।

विशिष्ट स्टेडियम में फुटबाल, वॉलीबाल, बास्केट बाल, तीरंदाजी, एथलीट, जिम्नास्टिक, क्रिकेट, बैडमिंटन आदि खेलों के लिए व्यवस्था की गई है, लेकिन कोई भी खेल सामग्री खिलाड़ियों को मुहैया नहीं कराई जाती है। जिला सचिव राजीव बरनवाल और छात्र नेता आदित्य मौर्या ने कहा कि ऐसे जिला क्रीड़ाधिकारी को यहां से हटाया जाए, नहीं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन


पुतला दहन करने वालों में आलोक सिंह, सोनू सोनकर, सतीश सोनकर, राजू गुप्ता, अमन सिंह, रजत मिश्रा, संजय कुमार, शुभम पांडेय, सूरज कुमार, सुनील यादव, सुमित ओझा आदि शामिल रहे।जिला खेल अधिकारी केके पांडेय ने कहना है कि पूर्व प्रशिक्षक अशोक कुमार यादव के परिवार के कुछ बच्चों द्वारा साजिश के तहत उत्पीड़न कराया जा रहा है। जो भी आरोप हैं वह असत्य हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें