सोनभद्र। जिले में हो रही लगातार बारिश और खेल मैदान में जलभराव के चलते जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं की तिथियों में बदलाव किया गया है। जिला खेल कार्यालय, सोनभद्र की ओर जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि अब ये प्रतियोगिताएं 15 से 17 जुलाई तक विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम, तियरा, रॉबर्ट्सगंज में आयोजित की जाएंगी।
जिला खेल अधिकारी शमीम अहमद ने बताया कि फुटबॉल बालक वर्ग की प्रतियोगिता 15 जुलाई, वॉलीबॉल बालक वर्ग की प्रतियोगिता 16 जुलाई और एथलेटिक्स बालक-बालिका वर्ग की प्रतियोगिता 17 जुलाई को सुबह 9 बजे से शुरू होगी। उन्होंने बताया कि भारी वर्षा के कारण मैदान में पानी भर गया है, जिसके चलते 11 जुलाई को प्रस्तावित प्रतियोगिताओं को स्थगित करना पड़ा। सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों, टीमों एवं अधिकारियों को इस संबंध में फोन के माध्यम से सूचित किया जा चुका है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को आधार कार्ड की प्रति, जन्म प्रमाण पत्र की प्रति और आवश्यक दस्तावेज अपने साथ लाना अनिवार्य किया गया है।