फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जिला जज और डीएम-एसपी ने किया जेल का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला जज अशोक कुमार यादव, डीएम चंद्र विजय सिंह और एसपी डाॅ. यशवीर सिंह ने मंगलवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। कैदियों से मिलकर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उनकी समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान कैदियाें-बंदियों से भोजन, नाश्ता, चिकित्सा, पेयजल आदि की उपलब्धता के बारे में पूछताछ की। महिला कैदियों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। जिला कारागार के हातों के बैरकों में बारी-बारी जाकर कैदियों की स्थिति को देखा। उनके परिवारों को मिलने-जुलने में हो रही दिक्कतों के बारे में पूछा। कैदियों ने बताया कि यहां इस प्रकार की कोई समस्या नहीं होती। डीएम चंद्र विजय सिंह ने चिकित्सकों से कैदियों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधा के बारे में जानकारी ली। किचन का निरीक्षण कर कैदियों के लिए बनाए जा रहे भोजन की गुणवत्ता को देखा। निर्धारित रोस्टर की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव, जेलर जेपी दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें