फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल के डॉक्टर मोबाइल पर बात कर करेंगे इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। लॉकडाउन के चलते जिला अस्पताल में ओपीडी सेवा बंद है। सिर्फ इमरजेंसी सेवा चल रही है। मरीजों को दिक्कत न हो, इसके लिए जिला अस्पताल में मोबाइल से चिकित्सा सेवा की शुरुआत की गई है। प्रतिदिन एक डॉक्टर मोबाइल पर मरीजों के हाल जानेंगे और दवा बताएंगे। इसको लेकर डॉक्टरों की ड्यूटी लगा दी गई है। डॉक्टरों का नाम व मोबाइल नंबर सार्वजनिक किया गया है।
विज्ञापन

कोविड 19 के चलते देश भर में लॉकडाउन है। इसका सीधा असर मरीजों पर है। लॉक डाउन में जिला अस्पताल में सिर्फ इमरजेंसी सेवा ही संचालित हो रही है। ओपीडी सेवा बंद होने से सामान्य रोगों के मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रेम बहादुर गौतम ने बताया कि अब मोबाइल के जरिए मरीजों को सलाह दी जाएगी और उन्हें दवाएं लिखवाई जाएंगी। इसके लिए प्रतिदिन एक डॉक्टर मोबाइल पर उपलब्ध रहेंगे। इससे मरीजों को परेशानी नहीं होगी और वे उपचार करा सकेंगे। डॉक्टर प्रतिदिन सुबह 11 बजे से 12 बजे एक घंटे तक मरीजों की समस्या मोबाइल पर सुनेंगे।
विज्ञापन

तिथिवार चिकित्सक के नाम व मोबाइल नंबर
क्रम तिथि नाम मोबाइल नंबर
1- 29 अप्रैल डॉ. गणेश प्रसाद 6392776600
2- 30 अप्रैल डॉ. एपी वर्मा 8765514814
3- 01 मई डॉ. एसके मंजुल 8004940893
4- 02 मई डॉ. सर्वेश कुमार 9412170377
5- 04 मई डॉ. बीके श्रीवास्तव 8081349743
6- 05 मई डॉ. मंसूर अहमद 9794401265
7- 06 मई डॉ. प्रशांत शुक्ला 9452802380
8- 07 मई डॉ. आरके यादव 9415834502
9- 08 मई डॉ. गणेश प्रसाद 9415632461
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें