सोनभद्र। जिला संविदा श्रमिक यूनियन के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिलाधिकारी से श्रमिकों के उत्पीड़न पर रोक लगाने और हर माह समय से भुगतान करने की मांग की गई। साथ ही मांगों से संबंधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। यूनियन का कहना था कि अपना तापीय परियोजना में कई साइटों पर तीन से चार माह का भुगतान बकाया है। वहां श्रम कानून का पालन नहीं किया जा रहा है। इसे लेकर अनपरा के मैटेरियल गेट नंबर दो पर मजदूरों ने धरना दिया और 14 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि अधिकार की बात करने पर उन्हें काम से निकालने की धमकी दी जा रही है। पांच-दस साल से काम कर रहे श्रमिकों को संविदा पर रखने की मांग की। श्रमिकों ने कहा कि यदि उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर अवध राज सिंह, गणेश सिंह, मुस्ताक अहमद, आम्बालाल महतो शिवकुमार उपाध्याय, उज्ज्वल गांगुली, मुन्ना मलिक, हीरालाल आदि शामिल रहे।