फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के चुनाव की तिथि घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के आगामी सत्र के चुनाव को लेकर मुख्य चुनाव अधिकारी जगजीवन सिंह एवं सहायक चुनाव अधिकारियों को सोमवार को बैठक की। इसमें चुनाव कराए जाने की तिथि की घोषणा की गई। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि 15 दिसंबर को सदस्यता, मतदाता सूची का प्रकाशन और 16 दिसंबर को मतदाता सूची पर आपत्ति, इसके साथ ही अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन उसी दिन जारी होगा। 17 दिसंबर और 18 दिसंबर को पर्चा बिक्री व जमा किया जाएगा। 19 दिसंबर को नामाकंन पत्रों की जांच और वापसी होगी। 21 दिसंबर को मतदान, मतगणना व परिणाम शाम तक घोषित होगा। मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा कि चुनाव के सभी कार्यक्रम डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के भवन में संपन्न होगा। अधिवक्ता रणजीत सिंह, हीरालाल पटेल, नरेंद्र सिंह, राजेश कुमार, सुधारक मिश्र, अनुपम सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें