फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने बांटी 651 को साइकल

Tue, 01 Sep 2015 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील मुख्यालय पर सोमवार को साइकल वितरण का अयोजन किया गया। विधायक रमेश चंद्र दूबे ने 651 लोगों को साइकल वितरित किया। इस दौरान सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और कहा कि घोरावल विधानसभा क्षेत्र में सपा सरकार ने जितना विकास कार्य कराया है उतना पहले किसी सरकार ने नहीं किया।
विज्ञापन

 साइकल वितरण के बाद विधायक ने कहा कि गरीबों की जरूरतों पर अब तक किसी भी सरकार ने इतना ध्यान नहीं दिया जितना ध्यान यूपी की अखिलेश सरकार ने दिया है। दलित, पिछड़ा, महिला, अल्पसंख्यक समेत समाज के हर वर्ग के गरीबों की सर्वाधिक चिंता समाजवादी पार्टी ही करती है। गरीबों और जरूरत मंदों को मिलने वाली यह साइकल उनके आवागमन को सुलभ बनाएगी।  सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम बिहारी यादव, अंजनी चौबे, रविंद्र बहादुर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें