फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालीस गांवों में बिजली आपूर्ति ठप, परेशानी

Thu, 26 May 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
अंधड़ से बिजली सप्लाई ठप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जनपद में बुधवार को तेज आंधी संग हुई हल्की बारिश से कई इलाकों में ठप हुई बिजली आपूर्ति दूसरे दिन गुरुवार को भी बहाल नहीं हो सकी। पसही विद्युत सब स्टेशन के ब्रेकर में खराबी आने से लगभग 48 घंटे से 40 गांवों में आपूर्ति बंद है। राबटर्सगंज नगर के पूरब मोहाल मेें रात भर बिजली नदारद रही। कई क्षेत्रों में पूरी रात बिजली के आने-जाने का क्रम बना हुआ था।सोनांचल में बुधवार को दो बार आंधी संग हल्की बारिश होने से कई इलाकों की बत्ती गुल हो गई और मकानों, दूकानों के ऊपर व बाहर लगे टीनशेड, छप्पर आदि उड़ गए।
विज्ञापन


सुबह राबर्ट्सगंज में आयी आंधी से यूकेलिप्टस का पेड़ संकट मोचन मंदिर, आबकारी विभाग के दफ्तर और एलटी लाइन के विद्युत पोल पर गिर पड़ा। उत्तर मोहाल में बिजली का तार टूट गया, इसके चलते पूरे दिन आपूर्ति बाधित रही। देर रात आबकारी विभाग के पास एसडीओ अनिल कुमार और जेई अक्षय यादव की देखरेख में बिजली कर्मियों ने कड़ी मशक्त कर बिजली आपूर्ति बहाल की। लेकिन पूरब मोहाल के अधिकांश इलाकों में बिजली गुल ही रही।

रात भर बिजली आवाजाही से उपभोक्ता परेशान रहे। गुरुवार को भी बिजलीकर्मी टूटे तार और खंभों को ठीक कर आपूर्ति बहाल करने में जुटे रहे। एसडीओ अनिल कुमार ने कहा कि प्रयास है कि देर शाम तक नगर के आपूर्ति पूर्ण ढंग से बहाल हो जाए। उधर, मंगलवार की रात में पसही विद्युत सब स्टेशन का ब्रेकर खराब होने से उससे जुड़े करीब 40 गांवों में गुरुवार की शाम तक आपूर्ति शुरू नहीं हुई थी। दो दिनों से बिजली न होने से उपभोक्ता परेशान हो गए हैं।
विज्ञापन



इस संबंध में क्षेत्रीय एसडीओ चंद्रशेखर का कहना है कि ब्रेकर के मरम्मत का कार्य शुरू है। संभावना है कि देर रात आपूर्ति बहाल हो जाएगी। उधर नगवां और चतरा ब्लॉक क्षेत्र के कई गांवों में बिजली का पोल टूटने से आपूर्ति बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें