फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क न लगाने पर बैंककर्मी व ग्राहक में विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। बैंक की एक शाखा में मंगलवार को बिना मास्क के पहुंचे एक खाताधारक को जब बैंककर्मी ने रोका तो दोनों में कहासुनी होने लगी। बात बढ़ने पर नौबत हाथापाई की हो गई जिससे बैंक में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस खाताधारक और बैंककर्मी को घोरावल कोतवाली ले गई जहां दोनों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

घोरावल कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह एक बैंक की शाखा में खाताधारक पहुंचा। उसने मास्क नहीं लगाया था। बैंककर्मी ने आपत्ति जताते हुए मास्क लगाकर आने की बात कही। इसी को लेकर खाताधारक और बैंककर्मी में कहासुनी के बाद स्थिति हाथापाई तक पहुंच गई। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में बैंककर्मी और खाताधारक में विवाद हो रहा नजर आ रहा था। खाताधारक पुलिस प्रशासन को बुलाने की बात कर रहा है। किसी बैंककर्मी की सूचना पर पहुंची पुलिस बैंककर्मी और खाताधारकों को कोतवाली ले गई जहां दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया जिससे उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें