फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दंपती में विवाद, गिरने से पत्नी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सलखन। चोपन थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत रेडिया में शनिवार की रात वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी में विवाद के बाद गिरने से पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

रेडिया गांव निवासी गनेश खरवार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी माता जमुनी देवी (60) और पिता लल्लू खरवार दोनों अलग मकान में रहते थे। माता-पिता दोनों नशे के आदी थे। माता जमुनी देवी कई दिनों से बीमार चल रही थीं। कुछ दिनों से ठीक से खाना भी नहीं खा रही थी। शनिवार की रात नशे में माता-पिता में आपस में विवाद हो गया था। इस दौरान उसकी माता गिर गईं। चेहरे और सिर पर चोट लगने से उनकी मौत हो गई।
कोट...
नशे में पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद हुआ था। इसमें चोट लगने के कारण जमुनी देवी की मौत हो गई। फारेंसिक टीम ने जांच की। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। - डाॅ.चारु द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें