फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: लंबित विवेचनाओं का शीघ्र करें निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। सीओ डॉ. चारू द्विवेदी ने मंगलवार को ओबरा थाने में पूरे सर्किल क्षेत्र का अर्दली रूम कर लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की। कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए रात्रि गश्त बढ़ाने, चेकिंग आदि पर जोर दिया।
विज्ञापन

ओबरा, कोन, जुगैल, हाथीनाला थाने की समीक्षा के दौरान लंबित विवेचनाओं के संबंध में विस्तृत रुप से वार्ता की। विवेचनाओं के लंबित रखे जाने की जानकारी ली। कहा कि इसे शीघ्रता से गुण-दोष के आधार पर निस्तारित करते हुए कोर्ट में रिपोर्ट प्रस्तुत करें। जनशिकायतों की सुनवाई कर तत्काल जांच करते विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। वांछित अभियुक्तों व वारंटियों की गिरफ्तारी, आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों एवं शिकायती प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण, रात्रि में चौराहों-तिराहों पर चेकिंग कर अपराधियों के संचरण पर रोक लगाने सहित अन्य अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों भौतिक सत्यापन करने, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के तस्करों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक ओबरा मिथिलेश मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक जुगैल विश्वनाथ प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोन अमरजीत चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें