सोनभद्र। जिले के सभी थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहां जिले के विभिन्न थानों में कुल 128 शिकायतें पहुंची। जिनमें से 37 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
पन्नूगंज थाने में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) टीएन त्रिपाठी की अध्यक्षता में फरियाद सुनी गई। जबकि क्षेत्राधिकारी चारू द्विवेदी ने ओबरा थाने में फरियादियों की समस्याओं को सुना। जहां फरियादियों की समस्याओं को सुनकर कुछ का मौके पर निस्तारण किया गया। जबकि राजस्व संबंधी मामलों के त्वरीत निस्तारण के लिए संयुक्त टीमों का गठन किया गया। जिन्हें गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया। इस दौरान भूमि विवाद से जुड़े मामले अधिक रहे। बीजपुर में थाना समाधान दिवस के मौके पर नेमना, म्हरिकला व अंजानी गांव से जमीन विवाद संबंधी कुल छह प्रार्थना पत्र मिले। इनमें से मौके पर हल्का लेखपाल व एसएसआई विनोद यादव ने संयुक्त रूप से मिलकर दो मामलों का मौके पर हीनिस्तारण किया। जबकि चार अन्य मामलों के लिए टीमों का गठन किया गया। इस मौके पर एसआई ओम प्रकाश सिंह, लेखपाल विजय द्विवेदी, समरजीत सिंह, बाबूलाल, संतोष कुमार मौजूद रहे।