फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोप में प्रदर्शन

Tue, 10 Nov 2015 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाता सूची में खामियों को लेकर लोगों का गुस्सा थम नहीं रहा है। ग्राम पंचायतों के चुनाव को लेकर इसको लेकर गांवों में राजनीति तेज हो गई है।
विज्ञापन


जहां कुछ लोग नया नाम जोड़वाने का प्रयास कर रहे हैं वहीं कुछ लोग विरोधियों का नाम मतदाता सूची से कटवाने की भी साजिश रच रहे हैं। मंगलवार को अतरवा के ग्रामीणों ने इसको लेकर सदर तहसील पर प्रदर्शन किया और एसडीएम के नाम संबोधित शिकायती पत्र भी सौंपा।

अतरवां के ग्रामीण मंगलवार को भारी संख्या में तहसील पर पहुंचे। ग्रामीणों ने यहां बीएलओ के खिलाफ नारेबाजी की। गांव के राजेश कुमार, राजनारायण मौर्य, राजेंद्र प्रसाद, सूरजनाथ, संतोष, संतोष कुमार, मनोज आदि का कहना था कि साजिश के तहत 66 लोगों का नाम मतदाता सूची से कटवाने के लिए बीएलओ की ओर से विलोपन फार्म डाला गया है।
विज्ञापन


जबकि इन लोगों ने जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। ग्रामीणों ने लोगों का नाम शामिल रखते हुए बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग एसडीएम से की।

इस दौरान रामआशीष, बचाऊ, रमाशंकर, पारसनाथ, अनिल कुमार, सतीष कुमार, धनंजय कुमार, त्रिलोकी नाथ, नंदू, सच्चन, रामवचन, अशोक कुमार, चंद्रशेखर, संजय, मुनीब, रामचंद्र पटेल मौजूद रहे।

उधर आशा संघ की जिलाध्यक्ष सूर्यवती पांडेय ने उरमौरा गांव के बीएलओ पर पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यहां का बीएलओ लोगों को प्रारूप दो का फार्म भरने से पहले ही गायब हो गया।
विज्ञापन


जिस सफाई कर्मी को ड्यूटी में लगाया गया वह भी नहीं मिला। इससे तमाम लोग अपना नाम सूची में बढ़वाने से वंचित रह गए। उन्होंने बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें