फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की बैठक में पंचायत चुनाव पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। नगर स्थित भाजपा कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, मासिक बैठक व संगठन की समीक्षा बैठक की गई। मंडल प्रभारी अशोक मिश्रा ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को बहुमत दिलाना है। मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि संगठन की रीढ़ पार्टी पदाधिकारी व बूथ पर लड़ने वाले बूथ प्रभारी, अध्यक्ष बूथ के सभी कार्यकर्ता हैं। इनकी उपेक्षा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समय आ गया है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी जो भी प्रत्याशी तय करेगी हम सभी प्रचार प्रसार कर उन्हे विजयी बनाएंगे। यहां जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद, राजेश अग्रहरि, बिट्टू सिंह, मनीष सिंह, बृजेश पांडे, विकास चौबे, धर्मेश जैन, अनिल जायसवाल, महेंद्र केसरी, तीरथ राज शुक्ला, रामवृक्ष साहनी, गणेश पाल, मुकेश पटेल, राजेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें