फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली के लिए होने वाले आंदोलन पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर 2013 से संघर्षरत अटेवा से जुड़ी देश भर की महिला कर्मचारी आंदोलन को और धार देंगी। अटेवा महिला प्रकोष्ठ की वेबिनार के जरिये हुई बैठक में पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर होने वाले आंदोलन पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

एनएमओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने इस दौरान कहा कि अटेवा देश भर के पेंशन विहीन कर्मचारियों की आवाज बन गया है। देश की सीमा पर तैनात जवान देश की रक्षा तो करता है लेकिन उन्हें पुरानी पेंशन का अधिकार नहीं है। जवान देश की आवाज और अटेवा जवानों के अधिकारों की आवाज बनेगा। अटेवा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश प्रभारी व वेबिनार की आयोजक रंजना सिंह ने कहा कि 14 फरवरी को पुलवामा के शहीदों के सम्मान में प्रदेश के हर जिले में शांति मार्च किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश की जसजीत कौर ने कहा कि पूरे देश में अटेवा का प्रत्येक सिपाही दस-दस सदस्यों को जोड़े ताकि पुरानी पेंशन की आवाज को और मजबूत किया जा सके। सोमवार को हुए वेबिनार में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, महाराष्ट्र व अन्य प्रदेशों की महिलाओं के साथ ही अटेवा के प्रदेश महामंत्री नीरज पति त्रिपाठी, प्रदेश मंत्री विजय प्रताप यादव, सुमन कुरील, निशा मालवीय, ज्योति शिखा मिश्रा, राधा रावत, रेणु कमल, विनीता, रश्मि सिंह, रश्मि गुप्ता, शनवी यादव, संध्या वर्मा, कामिनी दिवाकर, कुसुमलता, ममता साहू, डॉक्टर अश्फिया मजहर समेत अन्य महिला कर्मचारी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें