फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान दिवस पर मूल अधिकार व कर्तव्य पर चर्चा

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज कचहरी स्थित सोनभद्र बार कक्ष में संविधान दिवस पर शपथ लेते अधिवक्ता। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। संविधान दिवस के पर बृहस्पतिवार को सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में गोष्ठी हुई। अधिवक्ताओं ने संविधान में मिले नागरिकों के अधिकार एवं कर्तव्य के बारे में चर्चा की। मुख्य वक्ता अरुण प्रताप सिंह ने संविधान में भारतीय नागरिकों के अधिकार को बताया।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने कहा कि संविधान का मूल उद्देश्य है कि हम अपने अधिकार व कर्तव्य को जाने तथा संविधान के अनुरूप कार्य करें। अधिवक्ता पवन मिश्रा, शोभित श्रीवास्तव आदि ने विचार रखे। शुभारंभ उमेश मिश्र ने किया। संविधान की प्रतिज्ञा मुख्य अतिथि महेंद्र तिवारी ने दिलाया। अधिवक्ता शशांक शेखर कात्यायन, नितिन, नंदलाल, अवकाश प्राप्त जनपद एवं सत्र न्यायाधीश महेंद्र तिवारी, बार एसोसिएशन सोनभद्र के अध्यक्ष सुरेंद्र पांडेय, एल्डर कमेटी के अध्यक्ष कृपा नारायण मिश्रा, विनोद चौबे, अमरेश चंद्र पांडेय, राजबहादुर सिंह, मार्तंड मिश्र, कन्हैया सिंह, संजय सिंह, सुनील कुमार मालवीय आदि रहे। संचालन महामंत्री नीरज कुमार सिंह ने किया। उधर राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर में बाबा साहब डा.भीमराव आंबेडकर सच्ची चर्चा ट्रस्ट पकरी व सर्च ऑफ लीगल एंड सोशल जस्टिस बघुआरी की तरफ से गोष्ठी कर संविधान दिवस मनाया गया। इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजबहादुर सिंह, रामजनम सिंह, दयाराम सिंह, रामवृक्ष, चंद्रप्रकाश सिंह, विनोद कुमार, कमलेश, विनोद, सुनीता कुमारी, गायत्री कुमारी आदि रहे।
घोरावल: विश्व बौद्ध महासंघ, सोनभद्र एवं संत रविदास युवा समिति ओदार की ओर से ओदार गांव स्थित संत रविदास मंदिर प्रांगण में संविधान दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि धम्म प्रशिक्षण केंद्र सारनाथ वाराणसी के अध्यक्ष भंते चंदिमा रहे। इस मौके पर सुनील प्रभाकर, अर्पणा बौद्ध, किरन कौशल, सुनीता सुमन, विनोद कुमार, सरोज, हरिनारायण, लक्ष्मी सिंह पटेल, दयाशंकर आदि रहे।
विज्ञापन

एनटीपीसी विंध्याचल में मनाया गया संविधान दिवस
अनपरा। एनटीपीसी विंध्याचल में संविधान दिवस के अवसर पर कार्यकारी निदेशक मुनीश जौहरी और महाप्रबंधक (एसएससी) विपन कुमार ने प्रशासनिक भवन के रामानुजन सभागार में भारतीय संविधान की प्रस्तावना पढ़कर सुनाई। एनटीपीसी विंध्याचल के कर्मचारियों ने संविधान में निहित मूल्यों और सिद्धांतों को बनाए रखने और राष्ट्र के कानून का पालन करने वाले नागरिकों के रूप में नेतृत्व करने का संकल्प लिया। महाप्रबंधक शांतनु मिश्रा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीसी. चतुर्वेदी, अपर महाप्रबंधक स्नेहाशीष भट्टाचार्य, अपर महाप्रबंधक एके राजा आदि मौजूद रहे।
डीएवी पब्लिक स्कूल अनपरा परिसर में संविधान दिवस पर गोष्ठी की गई। प्राचार्य बीके सिंह ने विद्यालय के कर्मचारी, शिक्षक एवं छात्रों के साथ संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। इस दौरान संविधान के महत्व पर निबंध प्रतियोगिता भी हुई।
बाबा साहब को याद
शक्तिनगर। एनसीएल मुख्यालय में संविधान दिवस पर अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक पीके सिन्हा के नेतृत्व में महाप्रबंधक केके सिंह द्वारा भारतीय संविधान की उद्देशिका का वाचन करवाया गया। एनसीएल के निदेशक बिमलेंदु कुमार, निदेशक (तकनीकी/संचालन) डा. अनिंद्य सिन्हा, निदेशक(वित्त) आरएन दुबे, निदेशक (तकनीकी/परियोजना) एसएस सिन्हा, मुख्यालय के विभागाध्यक्ष तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
बभनी: एनटीपीसी रिहंद में ऑनलाइन कार्यशाला हुई। कार्यकारी निदेशक (रिहंद) बालाजी अयंगर ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ कार्यक्रम की शुरुआत की। उप प्रबंधक (लीगल) ने भारत के संविधान के विभिन्न प्रासंगिक प्रावधानों के बारे में प्रस्तुतीकरण दिया। मुख्य महाप्रबंधक (ओ एंड एम) एसी साहू, महाप्रबंधक (एफएम) एम. रमेश, महाप्रबंधक (ऑपरेशन) एके चट्टोपाध्याय, सीएमओ (रिहंद) रेणु सक्सेना आदि मौजूद रहे। संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन अपर महाप्रबंधक केएस मूर्ति ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें