शाहगंज। घोरावल ब्लाक के डोहरी क्रय केंद्र पर गेहूं की खरीददारी शुरू न किये जाने से किसानों में भारी रोष है। मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश में 15 अप्रैल से गेहूं की खरीददारी करने का आदेश दे रखा है कुछ क्रय केंद्रों पर खरीददारी भी शुरू कर दी गई लेकिन पीसी एफ़ के डोहरी क्रय केंद्र शुक्रवार तक एक भी कुंतल खरीददारी नही की गई है। जब कि केंद्र पर पांच हजार बोरी गेंहू कि खरीददारी करने के लिए आ चूंकि है।
करीब पैतीस किसानों ने गेंहू बेचने के लिए अपना ऑन लाइन पंजीयन भी करा कर इस उम्मीद में क्रय केंद्र का चक्कर भी लगा रहे है कि शायद खरीददारी शुरू हो जाय ।किसान महेंद्र सिंह , धर्मेंद्र सिंह आदि ने आरोप लगाया कि डोहरी क्रय केंद्र पर धान चाहे गेंहू बेचने के समय हर साल किसानों को परेशान होना पड़ता है । सचिव चन्द्र जीत कुमार ने बताया कि धागा और छपाई का सामान कल तक उलब्ध कराकर खरीददारी शुरू करा दी जाएगी ।