फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से नगर में आफत, किसानों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/घोरावल। जिले में शनिवार को सीजन की दूसरी बार सबसे तेज बारिश हुई। नगरीय इलाकों में बारिश से जलजमाव की स्थिति रही तो वहीं ग्रामीण इलाकों में बारिश से किसानों को राहत मिली। झमाझम बारिश से धान की रोपाई कर चुके किसान खुशी से झूमे उठे।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज के साथ ही आसपास के ग्रामीण इलाकों में भोर से ही रुक-रुक कर रिमझिम बारिश होती रही। दिन में कभी धूप तो कभी आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद करीब साढ़े दिन बजे आसमान में बादल छाने लगे। शाम चार बजे तेज बारिश शुरू हुई। देर शाम सात बजे तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। बारिश की वजह से नगर की सड़कों पर जलजमाव की स्थिति रही। आवागमन में लोगों को काफी परेशानी हुई। वहीं ग्रामीण इलाकों में बारिश से किसानों ने राहत की सांस ली। वहीं घोरावल क्षेत्र में भी शाम चार बजे से देर शाम तक हुई बारिश से जहां किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई। घोरावल: बारिश नगर के तमाम स्थानों पर जलजमाव से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। किसान रामानंद पाठक पांडेय, कुंज बिहारी दिलीप, शिवकुमार, अमरनाथ इत्यादि किसानों ने कहा कि इस वर्ष अभी तक अवर्षण की स्थिति होने से धान की खेती प्रतिकूल रूप से काफी प्रभावित हुई है और धान की खेती कम हुई है। जिन लोगों ने धान की खेती की है उन्हें इसका इस बारिश का फायदा मिलेगा। भारी बारिश से घोरावल सीएचसी, सीएचसी-बीआरसी मार्ग, बीआरसी परिसर, वन विभाग कार्यालय परिसर, मुक्खा तिराहा, रॉबर्ट्सगंज बस स्टैंड से खुटहां बाईपास तिराहे तक जलजमाव की स्थिति रही।
कंट्रोल रूम में पानी भरने से 150 गांवों में आपूर्ति बाधित
केकराही। पसही विद्युत उपकेंद्र के कंट्रोल रूम व स्विच यार्ड में शनिवार को हुई झमाझम बारिश से पानी भर गया है। इससे सभी फीडरों की आपूर्ति बंद कर दी गई है। इन फीडर से जुड़े 150 गांवों में इससे आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश से उप केंद्र पर बने कंट्रोल रूम व स्विच यार्ड के अंदर पानी भर गया है। उपकेंद्र से फीडर खैरपुर, कुशी, हिन्दुवारी, बहुआरा, करमा, केकराही जुड़े हैं। इससे सभी फीडरों की सप्लाई बंद कर दी गई है। अवर अभियंता तेजू गौतम ने बताया कि वैकल्पिक व्यवस्था से पानी निकालने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें