नगवां ब्लॉक के भुसौलिया गांव में आयोजित चौपाल को संबोधित करते कमश्निर रंजन कुमार।
विकास कार्यों में सहयोग न करने वाले लापरवाह डीपीआरओ के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए नगवां के बीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाए। लोहिया गांवों में विकास कार्य कराने में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों की खैर नहीं होगी। उक्त निर्देश मंडलायुक्त विन्ध्याचल मंडल मिर्जापुर रंजन कुमार ने डा. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम भूसौलियां में शुक्रवार की शाम जन चौपाल लगाकर जनता की समस्याओं को सुनते हुए दी।
उन्होंने जनता से रूबरू होकर लोहिया ग्राम में चलायी जा रही योजनाओं की जमीनी हकीकत को जाना। मंडलायुक्त ने पाया कि बीडीओ द्वारा गांव का सही तरीके से निरीक्षण न करने की वजह से सड़क खराब है। प्रधानों के खाते के संचालन में असहयोग करने की स्थिति पाने पर जिला पंचायत राज अधिकारी को फटकार लगाते हुए लापरवाह डीपीआरओ के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने मौके पर मौजूद जन स्वास्थ्य, बाल विकास, राजस्व, विकास कार्य, सामाजिक दायित्व के पेंशन, सूखा राहत राशि का वितरण आदि के बारे में संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों से नागरिकों के सामने लाभार्थियों की सूची पढ़वाते हुए योजनाओं का सत्यापन किया।
डीएम सीबी सिंह ने मंडलायुक्त को आश्वस्त करते हुए मौके पर मौजूद सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि पात्रों को लाभांवित करने के लिए तीन दिनों के अंदर औपचारिकताएं पूरी कराते हुए लोहिया आवास, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, समाजवादी पेंशन, मनरेगा के पंजीकृत मजदूरों का श्रम विभाग में पंजीकरण, सूखा राहत राशि का सीधे खातों में स्थानांतरण, 24 घंटे के अंदर प्रधान के खाते को क्रियाशील किया जाने, राशन कार्ड मुहैया कराने आदि के निर्देश दिया। सीबी सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त उग्रसेन पांडेय, सीडीओ महेंद्र सिंह, एसडीएम कैलाश सिंह सीएमओ डा. यूके वर्मा, डीडीओ सुनील श्रीवास्तसव, पीडी एनएन मिश्रा आदि मौजूद रहे।