फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दो बाइक में सीधी टक्कर, एक युवक की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। जुगैल थाना क्षेत्र के गाेठानी गांव में चोपन-नेवारी मार्ग पर सोमनाथ मंदिर गेट के पास सोमवार को देर शाम दो बाइक की सीधी टक्कर में छक्कू केशरी (36) की मौत हो गई। एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। चोपन सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

अगोरी निवासी छक्कू केशरी (36) शाम छह बजे के करीब बाइक से चोपन आ रहा था। वहीं, चोपन थाना क्षेत्र के कुरहुल गांव निवासी राहुल (32) बाइक से नेवारी जा रहा था। गोठानी स्थित सोमनाथ मंदिर गेट के पास दोनों की बाइक में सीधी टक्कर हो गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्हें चोपन सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने छक्कू को मृत घोषित कर दिया। वहीं, राहुल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक की तीन बेटियां और एक बेटा है।
विज्ञापन

वह फेरी लगाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। एसओ नागेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, घटनास्थल पर ब्रेकर न बनाए जाने पर लोगों में नाराजगी जताई। उनका कहना था कि यहां आए दिन हादसे होते हैं। कई बार ब्रेकर बनाने की मांग की गई लेकिन अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें