चुर्क। सदर ब्लॉक अंतर्गत सहिजन कलां स्थित प्राथमिक विद्यालय में जर्जर हो चुके भवन की बोली लगाकर भवन तोड़ने की नीलामी की गई। इस दौरान शिक्षा व ब्लॉक अधिकारी उपस्थित रहे।
बुधवार को प्राथमिक विद्यालय सहिजन कलां द्वितीय के नाम से 1951 में बने भवन की हालत जर्जर होने के बाद नए भवन का निर्माण कराया गया था। पुराने भवन की नीलामी बोली लगाकर की गई। बुधवार को बीईओ सदर धनंजय सिंह व ग्राम प्रधान कन्हैया आदिवासी की मौजूदगी में छह व्यक्तियों ने बोली लगाई। बीईओ ने बताया कि निष्प्रयोज्य भवन का सरकारी मूल्यांकन 40000 रुपये का किया गया था, जिसके सापेक्ष 60000 रुपये की बोली लगाने वाले रवींद्र कुमार को नीलामी छोड़ी गई। इसके अलावा किशुन कुमार ने भी बोली लगाई। इस दौरान संकुल शिक्षक संदीप कुमार, नगर पालिका के सभासद आनंद गुप्ता, राकेश भारती, रामसमुझ मौर्या आदि मौजूद रहे।