वाराणसी परिक्षेत्र के डीआईजी जेल राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को गुरमा स्थित जिला जेल का निरीक्षण किया। करीब तीन घंटे तक जेल के अंदर बैरकों व अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
डीआईजी बुधवार की सुबह करीब 9.30 बजे जिला कारागार गुरमा पहुंचे। डीआईजी ने महिला, पुरुष बंदियों की बैरकों का निरीक्षण किया। इसके बाद सभी बच्चों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इसी के साथ भोजनालय, चिकित्सालय सहित सभी कार्यालयों का भी निरीक्षण किया।
बैरकों की साफ-सफाई, बागवानी, फुलवारी के साथ औषधीय जड़ी बूटियों वाले पेड़- पौधों को देखा। इस दौरान जेल अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव, जेलर जगदंबा प्रसाद दुबे, डिप्टी जेलर शशांक पटेल, गौरव कुमार, अखिलेश पांडेय, सचिन यादव आदि उपस्थित रहे।