फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मार्ग बदलने से मंदिरों तक जाने में हो रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विंध्याचल धाम के त्रिकोण पथ पर स्थित शिवपुर क्षेत्र में मंगलवार को राष्ट्रवादी मंच की चौपाल लगाई गई। जिसमें नागरिकों ने ओवरब्रिज निर्माण के दौरान की गई लापरवाही के प्रति अपनी पीड़ा व्यक्त की। लोगों का कहना है कि सेतु निर्माण के कारण धाम का प्राचीन त्रिकोण पथ प्रभावित हो गया है, जिससे मंदिरों तक जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों ने कहा कि मार्ग बदल जाने से अति प्राचीन रामेश्वरम मंदिर, तारा मंदिर, बालिका विद्यालय तथा स्थानीय बाजार तक आने-जाने में लोगों को परेशानी हो रही है। इससे क्षेत्र के बाजार के अस्तित्व पर भी संकट खड़ा हो गया है। राष्ट्रवादी मंच के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि जब समाज के लोग एक साथ बैठकर विचार-विमर्श करेंगे, तभी समस्याओं का समाधान निकल सकेगा। उन्होंने कहा कि ममता और समता के आधार पर समाज को एकजुट करने की आवश्यकता है। समाज में जो विभाजन की स्थिति बनी हुई है उसे समाप्त करना होगा। इसके साथ ही नागरिकों ने शिवपुर रेलवे फाटक बंद होने और ऊपरी सेतु निर्माण के दौरान सीढ़ियों की व्यवस्था न किए जाने पर भी आश्चर्य जताया। जय कुमार वर्मा, अमरदीप वर्मा , राजन गुप्ता , पुजारी अनिल द्विवेदी , संजय गोस्वामी, चंद्रभान सिंह, प्रहलाद शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें