फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जैन मुनि का नैड़ी कठारी में नागरिकों ने किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
अनुयायियों के साथ नेपाल से नौ सदस्यीय सर्वोदय शांति पदयात्रा पर निकले जैन मुनि डॉ. मणिभद्र का मंगलवार को नैड़ी कठारी पहुंचने पर स्थानाीय नागरिकों ने भव्य स्वागत किया। लालगंज से चलकर नैड़ी कठारी पंचायत भवन पहुंचने पर लोगों स्वागत किया। पूर्व प्रधान गौरी शंकर दूबे आवास पर दोपहर भोजन और विश्राम के बाद जैन मुनि ने आयोजित सत्संग में कहा कि संसार का हर प्राणी अपने जीवन में तरह तरह के भौतिक सुखों की चाहत में भटक रहा है। इसके पीछे के कारणों को स्पष्ट करते हुए कहा कि मनुष्य के अंतर्मन में जबतक संतोष, करुणा, दया और त्याग का भाव उत्पन्न नहीं होगा तब तक वह सांसारिक सुखों से संतृप्त नहीं हो सकता। इस अवसर पर भाजपा गड़बड़ा धाम मंडल अध्यक्ष मिथलेश सिंह, हर्षनारायण मिश्र, लालजी तिवारी, उमाकांत दुबे आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें