रामगढ़। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ कस्बे में स्थित जिला सहकारी बैंक की शाखा से एक व्यक्ति के खाते से 46188 रुपये निकाल लिया गया। एटीएम से रुपये निकलने का मैसेज उसकेमोबाइल पर आया तो वह अवाक रह गया। पीड़ित प्रदीप कुमार ओझा का कहना है कि उसने एटीएम आवंटित ही नहीं कराया है। उसने पन्नूगंज थाना में मामले की तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक महेंद्र पांडेय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
जिला सहकारी बैंक केउपभोक्ता प्रदीप कुमार ओझा ने पन्नूगंज थाने में तहरीर दिया है कि उसने 29 मई को बैंक से दो हजार रुपये निकाला था। इस पर उसकेमोबाइल पर रुपये निकलने का मैसेज आया। जबकि उसने इसकेपहले मैसेज एलर्ट नहीं कराया था। पहली बार उसके मोबाइल पर रुपये निकलने का मैसेज आया तो उसने बैैंक में जाकर खाते का विवरण पता किया। इस पर उसे जानकारी हुई कि उसे खाते से 24 मई तक एटीएम कार्ड केजरिए 46188 रुपया निकाला जा चुका है। उसने कहा कि उसने कोई एटीएम कार्ड जारी ही नहीं कराया है। ओझा का कहना है कि अब खेती का समय नजदीक आ गया है। पैसा न होने से अब खेती कैसे होगी। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी। भुक्तभोगी ने रविवार को थाने में तहरीर दिया है। सोमवार को बैंक खुलने पर जांच की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।