फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं सुनी गुहार, ग्रेड-पे बढ़ाने को बाइक जुलूस

Mon, 17 Oct 2016 09:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ के लोग।
विज्ञापन
ग्रेड-पे नहीं बढ़ाए जाने को लेकर उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ संघर्ष तेज करता जा रहा। राबर्ट्सगंज ब्लॉक के उरमौरा गांव में स्थित ग्रामीण अभियंत्रण सेवा कार्यालय परिसर में सोमवार को उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की बैठक में सरकार से मांगें मनवाने के लिए संघर्ष जेत करने का एलान किया गया। इसमें इंजीनियरों ने मंगलवार को निकलने वाली बाइक जुलूस को सफल बनाने की रणनीति बनाई। प्रदेश सरकार की ओर से ग्रेड-पे न बढ़ाए जाने पर इंजीनियरों ने नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन



अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष इं. ओपी सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के खिलाफ मोटर साइकल जुलूस निकाला जाएगा। कहा कि पिछले कई दिनों से जायज मांगों को लेकर इंजीनियर हड़ताल पर हैं। इसके बावजूद प्रदेश सरकार की ओर से अभी तक शासनादेश जारी नहीं किया गया। जनपद प्रभारी सुनील पांडेय ने कहा कि इंजीनियरों ने कहा कि शासन में बैठे प्रमुख सचिव और मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी सरकार को लंबे समय से गुमराह कर रहे हैं। एक स्वर में इंजीनियरों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूर्ण नहीं होगी तब तक वे लोग कामकाज शुरू नहीं करेंगे।  जनपद प्रभारी इं. सुनील पांडेय, जितेंद्र तिवारी, केएन यादव, वीएन सिंह, पीएन सिंह, मुश्ताक अहमद आदि मौजूद रहे। संचालन इं. सत्य प्रकाश ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें