अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थित शहीद उद्यान में चल रहे स्व. बाबू लाल वर्मा स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन पांच मैच खेले गए। इसमें डिबुलगंज सुपरस्टार्स, औड़ी इंडियंस, ऊर्जांचल टाइगर्स, काशी मोड़ चैलेंजर्स और कुबरी फाइटर्स की टीम ने जीत दर्ज की।
चौथे दिन का पहला मैच डिबुलगंज सुपरस्टार्स और अनपरा लायंस के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अनपरा लायंस ने 8 ओवर में 5 विकेट पर 36 रन बनाए। जवाब में डिबुलगंज सुपरस्टार्स ने 4.2 ओवर में 2 विकेट गंवाकर ही लक्ष्य प्राप्त कर लिया।
मैन ऑफ द मैच कप्तान राजकुमार जायसवाल रहे। दूसरा मैच औड़ी इंडियंस और रेहटा वारियर्स के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रेहटा वारियर्स ने 8 ओवर में 51 रन ही बना पाई। जवाब में औड़ी इंडियंस ने 5.5 ओवर में जीत दर्ज कर ली। मैन ऑफ द मैच शिवम सिंह रहे।
तीसरा मैच ऊर्जांचल टाइगर्स और ककरी महाराज के बीच खेला गया। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए ऊर्जांचल टाइगर्स ने 8 ओवर में 4 विकेट पर 83 रन बनाए। जवाबी पारी में ककरी महाराजा 19 रन बनाकर मैच हार गई। मैन ऑफ द मैच अजीत सिंह रहे।
चौथा मैच काशीमोड़ चैलेंजर्स और परासी सुपरकिंग्स के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए काशीमोड़ चैलेंजर्स ने 8 ओवर में 4 विकेट पर 60 रन बनाए। जवाब में परासी सुपरकिंग्स 39 रन बनाकर मैच हार गई। मैन ऑफ द मैच दीपांश श्रीवास्तव रहे।
पांचवां मैच रेणुसागर हिंदुस्तानी और कुबरी फाइटर्स के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रेणुसागर हिंदुस्तानी ने 8 ओवर में 7 विकेट पर 50 रन बनाया, जवाबी पारी में कुबरी फाइटर्स ने 2 विकेट पर लक्ष्य पा लिया। मैन ऑफ द मैच शुभम यादव रहे।
इस अवसर पर बिजली निगम खड़िया के जेई विकास दुबे, अधिवक्ता अरुण पांडेय, टूर्नामेंट अध्यक्ष योगी हेमंत उपाध्याय, अंपायर सुनील गुप्ता, आशु, ऑनलाइन स्कोरर देवांश, अंशु आदि उपस्थित रहे।