फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंडाल्को कर्मी की ट्रक से कुचलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र से चंद कदंम की दूरी पर सोमवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से हिंडाल्को कर्मी की मौत हो गई। कुत्ते से टकराकर बाइक असंतुलित होकर ट्रक के सामने आ गई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हिंडाल्को में तैनात आरके सिंह (42) की रविवार को नाइट शिफ्ट थी। ड्यूटी पूरी कर सुबह वह प्लांट से कैंप ऑफिस के समीप स्थित अपने आवास पर जा रहे थे। पुलिस चौकी के समीप अचानक एक कुत्ता उनकी बाइक के सामने आ गया। असंतुलित होकर बाइक अनपरा की तरफ जा रही ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में बाइक सवार हिंडाल्को कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य मार्ग की पटरियों पर अतिक्रमण के चलते हादसे होना आम बात है। 20 वर्ष पहले तत्कालीन पिपरी थानाध्यक्ष जयशंकर प्रसाद मुख्य बाजार में हुई दुर्घटना में बाल-बाल बचे तो फिर अतिक्रमण पूरी तरह हटा दिया गया था। कुछ माह बाद पुन: वही स्थिति हो गई। 8 सितंबर 2018 को पिपरी निवासी निहालचंद (20) हाईवा के धक्के से घायल हो गया था। दो दिन बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसी तरह 20 अगस्त 2019 को गांधी मैदान के पास अनपरा थाना क्षेत्र के पूर्वी परासी निवासी प्रदीप सोनी सड़क हादसे में जान गंवा बैठे थे। पिपरी निवासी सनी वर्मा भी 27 अक्तूबर 2018 को गंभीर रूप से घायल हो गया था। कुछ माह पूर्व विश्वकर्मा नगर निवासी विशाल और मुर्धवा निवासी आशुतोष यादव भी सोमवार की सुबह हुए हादसे की तरह ही हुए दुर्घटना में काल-कवलित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें