फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: धर्म ध्वजा यात्रा निकाल पहुंचे शिवद्वार

विज्ञापन
विजयगढ़ दुर्ग से ध्वज यात्रा निकालकर ​शिवद्वार जाते विहिप और बजरंग दल के पदा​धिकारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
घोरावल। विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री राजीव कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को श्रीराम सरोवर धर्म ध्वजा जलाभिषेक यात्रा निकाली गई। इसके तहत विहिप नेताओं ने बाइक यात्रा निकाली और विजयगढ़ दुर्ग पर स्थित श्रीराम सरोवर से जल लेकर घोरावल के शिवद्वार पहुंच कर उमा महेश्वर का अभिषेक किया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे घोरावल स्थित गल्ला मंडी गेट से विभाग संयोजक राजीव कुमार के नेतृत्व में दो सौ से अधिक बाइक व दो दर्जन की संख्या में निजी वाहनों के काफिले के साथ दल शाहगंज, धर्मशाला चौक रॉबर्ट्सगंज, नई बाजार होते हुए विजयगढ़ दुर्ग तक पहुंचा। इस दौरान विहिप और बजरंग दल के नेता बोल बम, हर हर महादेव व जय श्री राम का जयघोष करते चल रहे थे। यात्रा विजयगढ़ किले पर पहुंचा। यहां पर श्रीराम सरोवर से जल भरकर शिवद्वार धाम की यात्रा की शुरुआत की। जल लेकर शिवद्वार उमा महेश्वर के दरबार में पहुंच कर भक्तों ने जलाभिषेक किया। इस दौरान विहिप नगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार किसानु, अमरीश सिंह, जयप्रकाश सेठ, मनोज कुमार मौर्य, रामानंद पांडेय, नंदलाल उमर, प्रसून कुमार, शुभम कुमार लाला, गोविंद मोदनवाल, लवकुश अग्रहरि, श्यामजी बल्लू, विनोद पटेल, केवला प्रसाद, अनुराग अग्रहरि, नंदलाल, अशोक अग्रहरि, शिवम उमर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें