इलाहाबाद स्थित बाम्बे विनर्स म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने गुरुवार की रात अग्रवाल धर्मशाला के सामने हुए देवी जागरण में भक्तिमय गीतों एवं झांकियों की प्रस्तुति से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
जागरण में वृंदावन की फूलों की होली, हनुमान जी की झांकी, माता जी की शेर पर सवारी आदि झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
गायिका श्रद्धा ने अपनी मनमोहक आवाज में भक्ति गीत फूलो से सजाया दरबार मेरी मईया एवं साईं तेरे नाम के दीवाने हो गए आदि गीतों की प्रस्तुति देकर उपस्थित भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
वहीं आंचल अग्रवाल ने आज जगराता है, प्यारा सजा है तेरा द्वार तथा सोनाली चक्रवर्ती की गीतों ने लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। वहीं प्रदीप कुमार एवं प्रमोद राही के गीतों को भी सराहा गया।
इस जागरण में तरुन चोपड़ा एंड ग्रुप द्वारा निकाली गई मनमोहक झांकियां लोगों को ने खूब सराहा। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश जी एवं मां सरस्वती वंदना से की गई। कार्यक्रम में जीयालाल गर्ग, पवन जिंदल, राजेंद्र गर्ग, विनोद गर्ग, विजय शंकर यादव, मंगलेश अग्रवाल मौजूद रहे।