फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra: 32 किलोमीटर पैदल चलकर डाला की मां वैष्णो देवी के दरबार पहुंचेंगे भक्त, करेंगे दर्शन- पूजन

Sat, 13 Apr 2024 07:37 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज के अंबेडकर नगर वार्ड के मां कड़े शीतला माता मंदिर से देवी भक्तों की टोली ने शनिवार को पदयात्रा शुरू की। भक्तों की टोली करीब 32 किलोमीटर चलकर मां वैष्णो देवी के दर्शन को पहुंचेगी।
विज्ञापन
मां वैष्णो के दर्शन को रवाना हुई भक्तों की टोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवरात्र में भक्तों की आस्था के विविध रूप दिख रहे हैं। देवी मां की कृपा पाने के लिए वह हर जतन कर रहे हैं। शनिवार को देवी भक्तों की टोली ने पदयात्रा शुरू की। जरा झूम के कांवरिया संघ के बैनर तले रॉबर्ट्सगंज के अंबेडकर नगर वार्ड 10 स्थित मां कड़े शीतला माता मंदिर से भक्तों की टोली रवाना हुई। करीब 32 किलोमीटर चलकर श्रद्धालु डाला पहुंचकर मां वैष्णो देवी के दर्शन करेंगे।

विज्ञापन


संयोजक हरिहर चौरसिया व अध्यक्ष जगदंबा प्रसाद ने बताया कि पिछले कई वर्षों से शोभायात्रा के माध्यम से नवरात्र में पदयात्रा की जा रही है। शनिवार को डीजे पर थिरकते हुए श्रद्धालु रवाना हुए। इसमें महिला-पुरुष और बच्चे भी शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


भजन-कीर्तन करते हुए वह आगे बढ़ते रहे। इस मौके पर अमित जायसवाल, अजय मोदनवाल, नीलांचल दास, नीतू उमर, राधेश्याम, रवि मद्धेशिया, रंजन गुप्ता, विशाल मौर्य, रणधीर कसौधन, अशोक कुमार, राजदेव यादव, रवींद्र, गोविंद, लवकुश चौरसिया आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें