फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलाभिषेक के लिए उमड़े भक्त

Tue, 18 Aug 2015 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
सावन के तीसरे सोमवार को जलाभिषेक के लिए गुप्तकाशी शिवद्वार में कांवरियों की भारी भीड़ उमड़ी। भोर से ही शिवद्वार में कतार लगाकर लोगों ने जलाभिषेक किया और दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन


इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। कई दिनों से लगातार कड़ी धूप के बाद रविवार की आधी रात से हो रही जोरदार बारिश से कांवरियों को काफी राहत मिली। श्रद्धालुओं की ओर से कांवरियों के खाने, नाश्ते का इंतजाम जगह-जगह किए गए थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इलाज के लिए विशेष कैंप भी लगाया गया था।

अर्धरात्रि के बाद शिवद्वार में मंत्रोचार के साथ पुजारियों ने उमा-माहेश्वर का पूजन-अर्चन कर मंदिर का पट खोला। मंदिर का दरवाजा खुलते ही कांवरिया हर-हर महादेव का जयकारा लगाने लगे।
विज्ञापन


मूसलाधार बारिश में भीगते हुए कांवरियों ने कतारबद्ध होकर मंदिर की परिक्रमा कर उमा-माहेश्वर की प्रतिमा पर जलाभिषेक किया। रविवार की शाम से ही सुप्रसिद्ध विजयगढ़ दुर्ग स्थित रामसरोवर और मिर्जापुर, चुनार स्थित गंगा नदी से कांवरियां कांवर में जल लेकर शिवद्वार पहुंचने लगे थे।

यहां कांवरियों की सुरक्षा में घोरावल घोरावल एसडीएम कैलाश सिंह, एएसपी (मुख्यालय) शंभूशरण यादव, एएसपी (नक्सल) रामयज्ञ यादव, सीओ सच्चिदानंद, दुद्धी सीओ लक्ष्मण राय, घोरावल कोतवाल रमाकांत पांडेय, शाहगंज एसओ राजेश यादव, बीजपुर एसओ अंजनी मिश्रा पीएसी के साथ डटे रहे।

मंदिर के आसपास सादे पोशाक और कांवरियों के वेश में महिला और पुरुष फोर्स की भी तैनाती की गई थी। सोमवार को पूरे दिन गुप्तकाशी में श्रद्धालु पूजन-अर्चन करते   राबर्ट्सगंज ब्लाक के बरैला गांव में स्थित शिव मंदिर, गौरीशंकर मंदिर, पंचमुखी मंदिरों में भी जलाभिषेक के लिए कांवरियों और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

डीएम संजय कुमार और एसपी शिवशंकर यादव की निगरानी में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी शिवालयों के आसपास पूरे व्यवस्था पर नजर बनाए हुए थे। पंचमुखी मंदिर राबर्ट्सगंज में भी लोगों ने दर्शन-पूजन और जलाभिषेक किया।

यहां पंचमुखी सेवा समिति के सदस्यों अखिलेश सिंह, मुन्ना मौर्य, ईश्वर दयाल कुशवाहा, नवनीत यादव, नीतिश सिंह, संजय सिंह, राजेंद्र पटेल, मंगल, घनश्याम, रामसमुझ मौर्य, भरत ने भंडारा आयोजित कर लोगों को प्रसाद दिया।

चोपन प्रतिनिधि के मुताबिक- सावन मास के तीसरे सोमवार को रिमझिम फुहारों के बीच कांवरियों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। नगर स्थित गड़ईडीह में श्री री नर्वदेश्वर महादेव व पराम्बा शक्तिपीठ धाम पर सोननदी से जल लेकर कांवरियों ने पैदल चलकर बोल बम के जयकारों के साथ जलाभिषेक किया।

कांवरियों के सुरक्षा के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जलाभिषेक करने वालों में विनोद सिंह, बारमती देवी, रामकृत राम, रघुराई भारती, रिक्की भारती, रामवृक्ष, सुनील सिंह, जमुना प्रसाद शामिल रहे। इसी प्रकार से नगर के काली मंदिर, कैलाश मंदिर, दुर्गा मंदिर के साथ ही गोठानी स्थित शोभनाथ धाम पर  श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें