फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां स्कंदमाता की अरारधना कर भक्त हुए निहाल

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज ब्रह्मनगर स्थित दुर्गा मंदिर की भव्य प्रतिमा। संवाद - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
जिले में शुक्रवार को नवरात्र की पांचवीं तिथि पर भक्तों ने मां भगवती के पांचवें स्वरूप देवी स्कंदमाता की आराधना की। जयकारों के बीच मां के दर्शन किए। नारियल-चुनरी चढ़ाकर देवी का आशीर्वाद लिया। पूरे दिन भक्तों की भीड़ लगी रही। उधर, पंडालों में प्रतिमा स्थापना की तैयारी भी अंतिम चरण में पहुंच गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भोर से ही राबर्ट्सगंज स्थित मां शीतला के दरबार में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। पुजारी ने मां शीतला का शृंगार कर मंदिर का पट खोला। इसके बाद श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन शुरू कर दिया। इसी तरह से दंडइत बाबा मंदिर परिसर स्थित मां काली, पूरब मोहाल के सातों शीतला मंदिर, आंबेडकर नगर स्थित कड़े शीतला मंदिर, ब्रह्मनगर स्थित मां दुर्गा के मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी रही।
उधर मां वैष्णो शक्तिपीठ धाम में श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। मंदिर के प्रधान पुजारी श्रीकांत तिवारी ने बताया कि स्कंदमाता का स्वरूप मन को मोह लेने वाला है। शेर पर सवार होकर मां दुर्गा अपने पांचवें स्वरूप यानी स्कंदमाता के रूप में भक्तजनों के कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहती हैं। शुक्रवार की दोपहर बाद मंदिर में भीड़ बढ़ने पर सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ानी पड़ी। दर्शनार्थियों को प्रसाद में हलवे व चने का वितरण किया गया। वहीं मां अमिला और कुड़ारी में विराजमान कुंडवासिनी के दरबार में भी भक्तों ने हाजिरी लगाई।

राबर्ट्सगंज ब्रह्मनगर स्थित दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र पर पुजन अर्चन करती महिलाएं। संवाद- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें