फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों, योजनाओं का हो रहा प्रचार

Mon, 09 Jan 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
विज्ञापन
म्योरपुर ब्लॉक के डूमरडीहा में सांसद निधि से हो रही बोरिंग। 
विज्ञापन

विज्ञापन
जनपद में आचार संहिता लगने के बाद भी विकास कार्यों, योजनाओं का प्रचार हो रहा है। घोरावल में जहां विधायक के नाम के शिलापट्ट लगा दिए गए, वहीं म्योरपुर ब्लॉक मुख्यालय सहित कई जगहों पर सांसद निधि से तीन दिन में हैंडपंप लगवा दिए गए। इसी तरह से सोमवार को दुद्धी विस के डूमरडीहा गांव में भी बोरिंग की गई। शनिवार से अब तक 16 जगहों पर बोरिंग का काम शुरू हुआ।
विज्ञापन

क्षेत्र के म्योरपुर, बभनी, दुद्धी ब्लॉकों मेें अब तक16 हैंडपंपों की बोरिंग कराई गई है। क्षेत्र के कुसम्हा गांव में सुनील कुमार, हरिवंश के घर के पास शनिवार शाम को सांसद कोटे से बोरिंग शुरू हुई। इसी तरह बलियरी गांव में म्योरपुर ब्लॉक कार्यालय के ठीक सामने बोरिंग कराई गई। देवरी गांव में प्रमोद के घर के पास भी शनिवार को ही बोर हुआ। सोमवार को दुद्धी ब्लॉक के डूमरडीहा ग्राम पंचायत में भिखारी गुप्ता के घर के बगल में हैंडपंप के लिए पाइप लगाई गई। म्योरपुर-दुद्धी मार्ग पर हैंडपंप लगाने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा रहे। इसी तरह तहसील के तीनों ब्लाकों में हैंडपंपों लगाने के लिए बोरिंग की गई है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रामचंद्र ने कहा है कि बोरिंग की जांच करा रहे हैं। जल निगम के अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगेंगे। जरूरत पड़ी तो केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें