फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अलर्ट के बावजूद बस स्टैंड और स्टेशन पर नदारद रही सुरक्षा

विज्ञापन
दोपहर 1.20 बजे। सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा रहा।हाई अलर्ट के बाद भी कोई सतर्कता नहीं रही।  - फोटो : मेटा पर अलर्ट मिलने के बाद युवक की जान बचाने को पहुंची थाना रामगढ़ की पुलिस टीम। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
दिल्ली में लालकिला के पास हुए धमाके के बाद जारी हाई अलर्ट का जिले के बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर कोई असर नहीं दिखा। मंगलवार को दिन में न बस स्टैंड पर कोई सुरक्षा व्यवस्था और न ही सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर किसी तरह की सतर्कता दिखी।
विज्ञापन

लोग बेरोकटोक आ-जा रहे थे। बिहार चुनाव को लेकर बॉर्डर पर पुलिस जरूर सतर्क नजर आई। वहीं नगर के प्रमुख चौराहों-तिराहों व भीड़ भाड़ वाले इलाकों में भी चेकिंग अभियान चलाया गया।
सोमवार की देर शाम दिल्ली में धमाके के तुरंत बाद सतर्कता बरतते हुए पुलिस के सभी अफसर सड़क पर उतर आए थे। एसपी अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में नगर के बढ़ौला चौराहे पर गहन चेकिंग की गई। वहीं सभी सर्किल में सीओ के नेतृत्व में भी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

देर रात तक छानबीन होती रही। सभी संवेदनशील स्थलों पर पुलिस की टीमें चक्रमण और जांच करती रहीं। हालांकि मंगलवार को स्थिति थोड़ी अलग थी। बाहरी लोगों की आवाजाही वाले बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर किसी तरह की सतर्कता नजर नहीं आई।
रोडवेज बस डिपो पर न तो कोई सुरक्षाकर्मी था और न ही कोई जांच या रोकटोक थी। बाहर से आने वाले बसों से उतरकर गंतव्य की ओर चले जा रहे थे। यही स्थिति दूसरे जिलों को जाने वालों की थी। जिले में आवागमन का प्रमुख साधन सड़क मार्ग और रोडवेज की बसें हैं। बावजूद राजधानी में हुए भीषण धमाके के अगले ही दिन इस तरह की उदासीनता चर्चा में रही।
सिर्फ ट्रेन आने पर ही दिखती है सतर्कता
दोपहर में सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर भी किसी तरह की सतर्कता नदारद थी। हालांकि दिन में यात्री ट्रेन कम होने से प्लेटफार्म पर चहल-पहल भी कम थी। कोयला लदी मालगाड़ी स्टेशन पर खड़ी रही। यहां दूर-दूर तक कोई सुरक्षाकर्मी नजर नहीं आया। बताया गया कि सुबह और शाम यात्री ट्रेनें आने पर सतर्कता बरती जाती है। संदिग्ध लोगों की जांच भी की जाती है। वहीं जिले के प्रमुख रेलवे स्टेशन चोपन में भी दोपहर में कोई छानबीन और जांच नहीं थी। देर शाम जीआरपी चौकी प्रभारी दिनेश कुमार ने प्लेटफॉर्म पर बैठे यात्रियों एवं ट्रेन में चल रहे यात्रियों की जांच की। यात्री सुखेंदु कुमार ने बताया कि दिल्ली में हुई घटना से ट्रेनों में भी चलने में भय लग रहा है।

बभनी में चला सघन चेकिंग अभियान
दिल्ली में लाल किले के पास हुए विस्फोट के बाद बभनी पुलिस अलर्ट हो गई है। छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे आसनडीह ,शीशटोला, बभनी क्षेत्र के बाजार के भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में टीम बना कर सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का एहसास कराया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं और वाहनों की तलाशी ली। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत निकटतम पुलिस थाने या डायल 112 पर दें। अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें