फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाम दर्ज कराने उमड़े लोग

Sun, 18 Sep 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
नामांकन सूची में नाम चेक करते लोग
विज्ञापन

विज्ञापन
जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज समेत जिले भर में रविवार को मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बीएलओ ने प्रारूप- 6 और 8 के तहत लोगों से आवेदन जमा कराया। पहले दिन ही भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा रही।


राबर्ट्सगंज नगर स्थित आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज, संस्कृत महाविद्यालय और स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां पर मतदाता सूची में नाम बढ़ाने और अशुद्ध नामों को सही कराने के साथ ही मृतक लोगों का नाम मतदाता सूची से हटाए जाने के लिए आवेदन जमा किए गए ।
विज्ञापन



इस दौरान भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। वैनी प्रतिनिधि के मुताबिक-नगवां ब्लॉक के पोलिंग बूथ पवनी पर रविवार को मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बीएलओ रानी देवी ने मतदाता सूची में नाम बढ़वाने के लिए ग्रमीणों को सूचना दिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के लिए अपना आवेदन पत्र भरकर जमा किया। इस दौरान ग्राम प्रधान रूबी दुबे भी मौजूद रही। नगवां बीडीओ डीपी वर्मा ने भी पोलिंग बूथ पवनी का जायजा लिया।


करमा प्रतिनिधि के मुताबिक- प्राथमिक विद्यालय करमा में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत रविवार को बीएलओ कन्हई प्रसाद और अध्यापक एसएन वर्मा की मौजूदगी में प्रारुप छह के तहत 14 और प्रारुप आठ के तहत छह लोगों ने अपना आवेदन किया। इसी प्रकार से प्राथमिक विद्यालय भरकवाह में बीएलओ हृदयनाथ और अध्यापक सुनीता कुश्वाहा की मौजूदगी में प्रारुप छह के 10 और प्रारुप आठ के आठ लोगों ने आवेदन जमा किया। वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय मदैनिया में बीएलओ मालती देवी और अध्यापक चंद्रशेखर ने सोमवार से शुरुआत करने की बात कही।


इसी तरह से आेबरा संवाददाता के अनुसार मतदाता सूची पुनरीक्षण के चल रहे कार्य का रविवार को डीएम सीबी सिंह ने केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान सेक्टर एक स्थित प्राइमरी पाठशाला तथा शिक्षा निकेतन इंटरमीडिएट कॉलेज में मौजूद बीएलओ से मुलाकात कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान सीडीओ महेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार पवन कुमार सिंह, खंड शिक्षाधिकारी सुनील सिंह, नगर पंचायत अध्यक्षा दुर्गावती देवी आदि शामिल रही।
विज्ञापन



उधर अनपरा में  राजकीय इंटर कालेज अनपरा में रविवार को कैंप लगाकर चलाए गए विधानसभा चुनाव मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का एसडीएम भारतेंदु सिंह ने निरीक्षण किया और जरूरी निर्देश दिए। इस मौके पर अंगद पाठक, अजय यादव, सुनील यादव, ऊषा देवी, निशा बुलबुल, संगीता देवी आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें