फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः देवरिया के पुजारी की धारदार हथियार से हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर/सिंगरौली। बरगवां थाना क्षेत्र के डगा गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के सामने बृहस्पतिवार सुबह पुजारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के सिर में गहरी चोट की वजह से धारदार हथियार से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यूपी के देवरिया जिले के रुद्रपुर निवासी कृष्ण कुमार तिवारी (40) बरगवां में रहकर पूजा पाठ कराते थे। सुबह ग्रामीणों ने डगा के आंगनबाड़ी केंद्र के सामने शव पड़ा देखा तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इसके बाद काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कराया तब जाकर स्थिति साफ हुई की शव पुजारी कृष्ण कुमार तिवारी का है। सिर पर गहरी चोट की वजह से मामला हत्या की तरह इशारा कर रहा है। माना जा रहा है कि किसी धारदार हथियार से सिर पर वार किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बरगवां के प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उनका कहना था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के साथ घटना की स्थिति साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें