फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुद्धी को जिला बनाने को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
ुद्धी को जिला बनाए जाने की मांग को लेकर कचहरी गेट पर प्रदर्शन करते अधिवक्ता और संघर्ष समिति के सद? - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
दुद्धी। दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं और संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने शनिवार को कचहरी गेट पर प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार के ऊपर जायज मांगों को पूरा न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

जिला बनाओ संघर्ष समिति के महासचिव प्रभु सिंह ने कहा कि दुद्धी तहसील से सबसे ज्यादा राजस्व सरकार को मिलता है । इसके बावजूद तहसील को अब तक जिला नहीं बनाया गया और नहीं क्षेत्र का समुचित विकास कराया गया है। क्षेत्रीय लोग आज भी समस्याओं से जूझ रहे हैं। दुद्धी बार संघ के पूर्व अध्यक्ष कुलभूषण पांडेय ने कहा कि लंबे समय से दुद्धी को जिला बनाने की मांग की जा रही है। अधिवक्ता अशोक कुमार केसरी ने कहा कि अगर सरकार शीघ्र दुद्धी को जिला नहीं बनाती है तो क्षेत्र के लोग इस आंदोलन तेज करेंगे। बार के पूर्व अध्यक्ष रामलोचन तिवारी, विश्वनाथ गुप्ता, प्रेमचंद यादव, प्रभु सिंह, राकेश श्रीवास्तव, दिनेश अग्रहरि, राकेश मिश्रा, राम अजोर भारती, रामपाल जौहरी, अजय, रतन जयसवाल, आशीष गुप्ता, कामेश्वर प्रसाद चौरसिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें