ाबर्ट्सगंज दंडइत बाबा मंदिर परिसर में फीस माफी को लेकर बैठक अभिभावक मंच के पदाधिकारी।
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर स्थित दंडइत बाबा मंदिर परिसर में बुधवार को अभिभावक मंच की बैठक हुई। इसमें बच्चों के फीस माफी की मांग को लेकर 15 अक्तूबर को कलेक्ट्रेट पर होने वाले धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई।
मुख्य अतिथि समाजसेवी रामशकल चौबे ने कहा कि जिला प्रशासन को अभिभावकों की जायज मांगों को पूरा करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि किसान नेता चंद्रभूषण ने कहा कि नौ अक्तूबर को अभिभावक मंच का एक प्रतिनिधि मंडल डीएम से मुलाकात कर शत प्रतिशत फीस माफ करने के संबंध में मांगपत्र सौंपेगा। सत्यम पांडेय ने कहा अभिभावकों को फीस माफी के लिए ब्लाक ,तहसील स्तर पर आंदोलन किया जाना चाहिए। अभिभावक मंच के संयोजक गिरीश चंद्र, संतोष, राजीव, राजा सिंह पटेल, संदीप, रविंद्र प्रताप सिंह, भैरवा, अजय, राम नारायण जायसवाल, विजय, गोलू, बट्टे भइया, अनुराग, राजकुमार केसरी ने अभिभावकों से 15 अक्तूबर को कलेक्ट्रेट पर आयोजित धरना-प्रदर्शन का समर्थन करने का आह्वान किया है।