फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: गांव की सड़क से परिवहन पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। गांव की सड़क पर बड़े माल वाहक वाहनों से मिट्टी का परिवहन करने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार शाम प्रदर्शन किया और तत्काल परिवहन रोकने के लिए कोल प्रबंधन व पुलिस को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि इससे गांव की सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है और दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। एनसीएल बीना ने सीएसआर योजना अंतर्गत ग्राम पंचायत बांसी के एसआरटी मुहल्ले में ग्रामीणों के सुविधा के लिए बनी सीसी रोड पर बीते दो दिन से एक तरफ की रेलिंग तोड़कर दिनभर हाईवा से मिट्टी ढोया जा रहा है। इससे ग्रामीणों को आने जाने में काफी ज्यादा असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। बड़े वाहनों के संचालन से विद्यार्थियों को विद्यालय आने जाने में परेशानी हो रही है। एसआरटी गांव के इन्दर प्रसाद यादव, विजय यादव, पन्ना लाल, भईया राम, उदयराज दुबे, धनुधारी, आकाश, रोशन, दिलीप यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने एनसीएल बीना प्रबंधन एवं जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए ग्रामीण सड़क पर निजी कंपनी के चल रहे हाइवा को बंद कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें