फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: रोजगार के लिए युवाओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। एनसीएल कृष्णशिला कोयला क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय पर मंगलवार शाम कोयला परियोजना के चलते विस्थापित हुए परिवारों के युवाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रबंधन को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन


क्षेत्र के युवा बेरोजगार कोहरौलिया गांव के प्रधान प्रतिनिधि चन्दन कुमार के नेतृत्व में जीएम आफिस पहुंचे थे। विस्थापित परिवार के युवाओं का कहना था कि कोयला प्रोजेक्ट के कोल हैंडलिंग प्लांट (सीएचपी) में उनको वरियता के आधार पर रोजगार दिया जाए। एकत्रित युवाओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए नारेबाजी किया। इसके बाद कोल प्रबंधन को संबोधित ज्ञापन सुरक्षा विभाग को सौंपा।प्रधान प्रतिनिधि चंदन कुमार ने कहा विस्थापितों के जगह बाहरी, अन्य प्रदेश के लोगों को रोजगार दिया जाता है। इससे स्थानीय लोगों के सामने रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है। उन्होंने प्रबंधन को चेताया की दो दिन के भीतर स्थानीय, विस्थापित, प्रभावित लोगों को वरीयता देते हुए रोजगार के लिए विचार नहीं किया गया तों वृहद धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस दौरान काफी संख्या में विस्थापित, प्रभावित, स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें